हिंदी
रायपुर: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में बृहस्पतिवार को नक्सलियों द्वारा किये गये विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) घायल हो गया।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट जिले के मालेवाही थाना क्षेत्र के अंतर्गत घोटिया के निकट उस वक्त हुआ जब सीआरपीएफ की 195वीं बटालियन और स्थानीय पुलिस की एक संयुक्त टीम सड़क सुरक्षा अभियान के लिए जा रही थी।
यह भी पढ़ें: सुल्तानपुर में युवक की गोली मार कर हत्या
उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ बटालियन के एक एएसआई गिरीश बाबू विस्फोट में घायल हो गये। उन्होंने बताया कि उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।
यह भी पढ़ें: हत्या मामले में फैसला सुनाने वाले जज को मिली धमकी, एक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के बीजापुर और सुकमा जिलों की सीमा पर मंगलवार को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के दौरान दो कोबरा कमांडो समेत सीआरपीएफ के कम से कम तीन जवान शहीद हो गये थे और 15 अन्य घायल हो गये थे।
Published : 1 February 2024, 8:47 PM IST
Topics : Dantewada Naxalites घायल छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा नक्सली ब्लास्ट रायपुर सहायक उपनिरीक्षक सीआरपीएफ
No related posts found.