फिल्म अभिनेत्री बिपाशा बसु का नवरात्रि पर मां दुर्गा की भक्ति का अनोखा रंग

नवरात्रि की बात हो रही है और बॉलीवुड की बंगाली बाला बिपाशा बसु का नाम न आए.. ऐसा हो ही नहीं सकता है। बिपाशा बसु पर जिस तरह से मां दुर्गा का जो भक्ति का रंग चढ़ता है वह बेहद ही अनोखा है। डाइनामाइट न्यूज़ इस रिपोर्ट में इसे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 10 October 2018, 2:59 PM IST
google-preferred

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री नवरात्रि पर मां की भक्ति में न डूबे ऐसा हो ही नहीं सकता है। हर बार की तरह इस बार भी बंगाली ब्यूटी बिपाशा बसु मां दुर्गा की भक्ति में पूरी तरह से सराबोर होने के लिए तैयार है। बिपाशा के लिए यह नवरात्रि इसलिए भी खास है क्योंकि इस बार इस त्यौहार को खास बनाने के लिए बिपाशा के पति करन सिंह ग्रोवर जो उनके साथ है।     

यह भी पढ़ेंः नवरात्रि पर इन 5 अभिनेत्रियों पर चढ़ता है मां का नवरंग, अनोखा रहता है इनका अंदाज

 

नवरात्रि पर बिपाशा बसु (फाइल फोटो)

 

आईए जानते हैं कि बिपाशा किस तरह मनाती हैं दुर्गा पूजा

1. बिपाशा नवरात्रि पर विशेषतौर पर अपने घर की साफ-सफाई करती हैं। वह इस बात का खासा ख्याल रखती है कि घर में किस दिशा पर मां की मूर्ती को स्थापित किया जाना चाहिए।

2. दिल्ली में बंगाली फैमिली में जन्मी बिपाशा पर नवरात्रि का खुमार तो बचपन से ही चढ़ा हुआ है। लेकिन अब उनके पति भी मां की भक्ति की आस्था में उनके साथ पूरी तरह से शरीक हो गए हैं।

3. बिपाशा नवरात्रि पर व्रत भी रखती हैं, वह उन धार्मिक जगहों पर भी जाना पसंद करती हैं जहां पर मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों वाले मंदिर है।      

यह भी पढ़ेंः धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित कैसे मनाती हैं दशहरा.. जानकर रह जायेंगे हैरान आप..

 

बिपाशा बसु और करन ग्रोवर (फाइल फोटो)

 

4. हर साल जब भी नवरात्रि आती है तो बिपाशा अपने परिधान को भी उसी के हिसाब से पहनती हैं। यानी वह इस बात का खासा ध्यान रखती हैं कि मां को कौन से दिन कौन सा वस्त्र सबसे ज्यादा पसंद है।   

यह भी पढ़ेंः फिल्मी सितारों पर छाया दुर्गा पूजा का खुमार, देखिये.. अमिताभ बच्चन कैसे डूबते मां की भक्ति में

5. बिपाशा हॉट योगा के लिए भी जानी जाती है जो सोशल मीडिया में इसको लेकर खूब सुर्खियां भी बटोर चुकी है। यहीं नहीं वह नवरात्रि को या फिर कोई भी त्यौहार को सोशल मीडिया पर इसे अपने प्रशंकों के साथ जरूर साझा करती है। 

(नवरात्रि विशेष कॉलम में डाइनामाइट न्यूज़ आपके लिए ला रहा है हर दिन नयी खबर.. मां दुर्गा से जुड़ी खबरों के लिए इस लिंक को क्लिक करें: https://hindi.dynamitenews.com/tag/Navratri-Special

No related posts found.