हिंदी
फरेंदा (महराजगंज): हमने आपको सबसे पहले डाइनामाइट न्यूज़ पर खबर दी थी कि आपके यहां सपा, भाजपा, बसपा, कांग्रेस ने किसे अपना उम्मीदवार घोषित किया है। अब हम आपको बता रहे हैं कि आपके यहां नगर पंचायत आनन्दनगर अध्यक्ष पद के लिए किस पार्टी से किस उम्मीदवार ने भरा है नामांकन पत्र और क्या है निर्दलियों की स्थिति।
महराजगंज जिले में निकाय चुनाव की कवरेज मतलब सिर्फ और सिर्फ डाइनामाइट न्यूज़।
निकाय चुनाव की पल-पल की खबरों से अपडेट रहने के लिए अभी तुरंत नि:शुल्क डाउनलोड करें डाइनामाइट न्यूज़ का मोबाइल एप: https://www.dynamitenews.com/mobile

फरेंदा तहसील परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार को उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन
सपा से अर्चना गुप्ता, भाजपा से विजय लक्ष्मी, बसपा से जान्त्री, कांग्रेस से मंजू ने पर्चा दाखिल किया है। आम आदमी पार्टी से साबिया खातून तथा अर्चना, इसरावती, गीतारानी, तनवीर बेगम, प्रियम्बदा, रूपम, रूबी, हुमैरा खातून ने निर्दलीय पर्चा दाखिल किया।

सभासदों के नामांकन का आंकड़ा
नगर पंचायत आनन्दनगर के 18 वार्डों के लिए कुल 171 सभासद प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया।
Published : 17 April 2023, 7:30 PM IST
No related posts found.