हिंदी
कोहिमा: पूर्वोत्तर राज्य के 68 केंद्रों पर इस साल कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में 60000 से अधिक छात्र शामिल हो रहे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार से शुरू हो रही यह परीक्षा छह मार्च तक चलेगी ।
नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो और उप मुख्यमंत्री वाई पैटन ने छात्रों को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर शुभकामनाएं दीं।
यह भी पढ़ें: सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं का ऐलान, देखिये 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेटशीट
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार रियो ने कहा ,'मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि कड़ी मेहनत से पढ़ाई करें, ध्यान केंद्रित रखें, आश्वस्त रहें और अपना सर्वश्रेष्ठ दें। आप सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं और भगवान आपके प्रयासों को सफलता प्रदान करे। ’’
पैटन ने शुभकामनायें देते हुए कहा 'आपमें से प्रत्येक व्यक्ति आत्मविश्वास, शांति और स्पष्ट सोच के साथ परीक्षा दे। याद रखें कि सफलता केवल अंकों को लेकर नहीं है, बल्कि यह आपके द्वारा शुरू की गई विकास और सीखने की यात्रा है'।
यह भी पढ़ें: नगालैंड के मुख्यमंत्री ने 61वें स्थापना दिवस की बधाई दी
नागा स्टूडेंट्स फेडरेशन और ईस्टर्न नगालैंड स्टूडेंट्स फेडरेशन सहित विभिन्न आदिवासी छात्र संगठनों ने भी विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
Published : 12 February 2024, 1:59 PM IST
Topics : 10th and 12th board exam held Nagaland कोहिमा दसवीं नगालैंड पूर्वोत्तर राज्य बारहवीं बोर्ड परीक्षा
No related posts found.