म्यांमार में जल महोत्सव के दौरान 285 की मौत

म्यांमार में चार दिवसीय जल महोत्सव के दौरान 285 लोगों की मौत हो गई जबकि 1,073 घायल हो गए। मृतकों में से 10 नेपीथा, 44 यांगून, 36 मांडले, 26 सागेंग, 11 तानिनतेरई, 37 बागो, 11 माग्वे, 20 मोन स्टेट, 17 राखिने, 29 शान और 28 अयेयावाड्डे से हैं।

Updated : 18 April 2017, 10:59 AM IST
google-preferred

यांगून: म्यांमार में चार दिवसीय जल महोत्सव के दौरान 285 लोगों की मौत हो गई जबकि 1,073 घायल हो गए। एक रिपोर्ट के मुताबिक, जल महोत्सव के दौरान कुल 1,200 आपराधिक मामले भी दर्ज किए गए।

मृतकों में से 10 नेपीथा, 44 यांगून, 36 मांडले, 26 सागेंग, 11 तानिनतेरई, 37 बागो, 11 माग्वे, 20 मोन स्टेट, 17 राखिने, 29 शान और 28 अयेयावाड्डे से हैं।

यह भी पढ़ें: मेट्रो स्टेशनों पर हुए धमाकों से हिल गया रूस, 10 लोगों की मौत 50 घायल

इस दौरान हत्या, कार दुर्घटना, मादक पदार्थो के इस्तेमाल, चोरी, हथियार रखने और सामूहिक हिंसा के मामले दर्ज हुए।

इस साल पारंपरिक थिंगयान जल महोत्सव का आयोजन गुरुवार से रविवार तक हुआ।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में फैक्ट्री में गोलीबारी, 1 की मौत

गौरतलब है कि पिछले साल हुए जल महोत्सव के दौरान कुल 272 लोगों की मौत हुई थी और 1,086 लोग घायल हुए थे।  (आईएएनएस)

Published : 
  • 18 April 2017, 10:59 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement