हिंदी
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां के एक स्कूल परिसर में अनियंत्रित वाहन के घुसने से 9 बच्चों की मौत हो गई जबकि 24 बच्चे घायल हो गये हैं।
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां के एक स्कूल परिसर में अनियंत्रित वाहन के घुसने से 9 बच्चों की मौत हो गई जबकि 24 बच्चे घायल हो गये हैं। घायल बच्चों को इलाज के लिए एसकेएमसीएच अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इन घायल बच्चों में से कुछ बच्चों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।
घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि यह घटना अहियापुर के झपहां गांव में स्थित एक स्कूल की है। घटना के बाद मौके पर डीआईजी, एसपी सहित कई अन्य आला अधिकारी घटनास्थल पहुंचे और वहां का जायजा लिया।
खबरों के मुताबिक मुजफ्फरपुर के मीरपुर प्रखंड में अनियंत्रित बोलेरो स्कूल के अंदर घुस गई और कई बच्चों की जान चली गई।
Published : 24 February 2018, 3:04 PM IST
No related posts found.