हिंदी
नई दिल्लीः चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने शुक्रवार को अयोध्या मामले की सुनवाई के दौरान कहा है कि बेंच शनिवार को इस मसले की सुनवाई नहीं करेगी। SC ने इस मामले को सुनने के लिए 18 अक्टूबर तक की तारीख तय की है। शुक्रवार को मुस्लिम पक्ष की ओर से राजीव धवन ने अदालत में अपनी दलीलें रखीं।
यह भी पढ़ेंः BRD Medical College केस में आरोपी डाक्टर कफील खान को क्लीन चिट नहीं, मामले की जांच जारी

आम तौर पर सुप्रीम कोर्ट में शनिवार और रविवार को छुट्टी होती है। अयोध्या विवाद की आज हो रही 37वें दिन की सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने कहा कि शनिवार को अपेक्षित सुनवाई नहीं होगी। अब इस मामले की सुनवाई 14 अक्टूबर को होगी, क्योंकि दशहरा के उपलक्ष्य में अदालत में पूरे हफ्ते अवकाश है।
मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि अदालत कल नहीं बैठेगी। अब इसके बाद 14 अक्टूबर को सुनवाई होगी। मुस्लिम पक्ष के वकील धवन ने कहा, “ ठीक है कि हम 14 अक्टूबर को अपनी दलीलें पूरी कर लेंगे। हम उससे अधिक समय नहीं लेंगे। ” अयोध्या मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस एसएस बोबडे, डीवाइ चंद्रचूड़, अशोक भूषण और अब्दुल नजीर कर रहे हैं। मामले की सुनवाई 6 अगस्त से शुरू की गई है।
Published : 4 October 2019, 1:19 PM IST
Topics : Ayodhya case babri Majid Muslim Ram Janam bhumi Supreme Court अयोध्या बाबरी मस्जिद मुस्लिम पक्ष राम जन्मभूमि सुप्रीम कोर्ट