
पेशावर: पाकिस्तान की एक विशेष अदालत ने पूर्व सैन्य तानाशाह एवं पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को देशद्रोह के मामले में मंगलवार को फांसी की सजा सुनायी। पेशावर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश वकार अहमद सेट की अगुवायी वाली विशेष अदालत की तीन सदस्यीय पीठ ने पूर्व सैन्य तानाशाह को 2-1 के मत से सजा-ए-मौत की सजा सुनायी।
यह भी पढ़ें: इस देश ने कर दिया ऐसा कमाल, जो आज तक कोई नहीं कर पाया
इस मामले में फैसले का विस्तृत विवरण 48 घंटे में जारी किया जाएगा। अस्वस्थ चल रहे पूर्व राष्ट्रपति मुशर्रफ फिलहाल संयुक्त अरब अमीरात के दुबई शहर में हैं। (वार्ता)
Published : 17 December 2019, 1:18 PM IST
Topics : death Musharraf Pakistan United Arab Emirates Waqar Ahmed देशद्रोह परवेज मुशर्रफ पाकिस्तान फांसी सजा