हिंदी
पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में यरवदा केंद्रीय कारागार स्थित खुली जेल से उम्रकैद की सजा काट रहा एक कैदी फरार हो गया।
पुलिस ने बताया कि हत्या और अस्त्र अधिनियम के मामले में सजा काट रहे दोषी आशीष जाधव को जेल के राशन विभाग में काम की जिम्मेदारी दी गई थी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार यरवदा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि जाधव सोमवार दोपहर को जेल से फरार हो गया।
उन्होंने कहा, 'यह घटना उस वक्त सामने आई जब हाजिरी के दौरान जाधव अपने बैरक में नहीं मिला। इस संबंध में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 224 के तहत मामला दर्ज किया गया।'
पुलिस ने कहा कि कैदी की तलाश की जा रही है।
Published : 21 November 2023, 5:05 PM IST
Topics : उम्रकैद कैदी फरार पुणे पुलिस महाराष्ट्र यरवदा केंद्रीय कारागार सजा
No related posts found.