Maharashtra: सांसद संजय राउत ने बताया उनकी जान को खतरा, अब मुंबई पुलिस करेगी ये काम

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को कहा कि पुलिस शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत के इस दावे की जांच करेगी कि उनकी जान को खतरा है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 22 February 2023, 1:33 PM IST
google-preferred

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को कहा कि पुलिस शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत के इस दावे की जांच करेगी कि उनकी जान को खतरा है।

शिंदे ने कहा, “हम यह भी पता लगाएंगे कि क्या यह (राउत का दावा) तथ्यों पर आधारित है या केवल एक स्टंट है।”

राउत ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री के बेटे और कल्याण से सांसद श्रीकांत शिंदे ने उन्हें मारने के लिए भाड़े के हत्यारों को सुपारी दी है।

राउत ने उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर अपनी जान को खतरा होने का दावा किया है।

Published : 
  • 22 February 2023, 1:33 PM IST

Advertisement
Advertisement