मुंबई फुटओवर ब्रिज हादसा: मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा..सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ब्रिज के ऑडिट पर उठाए सवाल

मुंबई में रेलवे स्टेशन के पास फुट ओवरब्रिज गिरने के हादसे में अब तक छह लोगों की मौत और 33 लोग घायल हो गए हैं। मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का फैसला फडणवीस सरकार ने किया है।

Updated : 15 March 2019, 12:15 PM IST
google-preferred

मुंबई: मुंबई में रेलवे स्टेशन के पास फुट ओवरब्रिज गिरने के हादसे में अब तक छह लोगों की मौत और 33 लोग घायल हो गए हैं। शुक्रवार सुबह महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़णवीस घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा, हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर ज्‍ल्‍द कार्रवाई की जाएगी। मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का फैसला सरकार ने लिया है।

मुंबई के सीएसटी रेलवे स्‍टेशन पर गुरुवार शाम जब लोग सामान्‍य दिनों की तरह गुजर रहे थे तभी स्‍टेशन से बाहर के फुटओवर ब्रिज का एक हिस्‍सा भरभराकर गिर गया था। ब्रिज गिरते ही मौके पर चीखपुकार मच गई। लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया था।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और राहत-बचाव टीम ने तत्‍काल लोगों को बाहर निकालकर निकट के सेंट जॉर्ज अस्पताल में भर्ती कराया था। हादसे में मरने वालों की संख्‍या छह हो गई है। जबकि 33 अन्य लोग घायल हो गए हैं। 

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। इस पुल का स्ट्रक्चरल ऑडिट किया गया था जिसमें इसे फिट पाया गया था। इसके बाद भी अगर यह हादसा हुआ हुआ है तो यह ऑडिट पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। जांच की जाएगी और सख्त एक्शन लिया जाएगा।

30 साल पुराना था यह ओवरब्रिज
बताया जा रहा है कि यह पुल 30 साल से भी ज्यादा पुराना है। इस पुल की नियमित देखरेख न किए जाने के कारण यह दुर्घटना हुई।

पीएम और राहुल ने पीड़ित परिवारों के प्रति व्‍यक्‍त की संवेदना
पीएम ने ट्विटर के माध्‍यम से संवेदनाएं व्‍यक्‍त करते हुए लिखा, मुंबई के फुटओवर ब्रिज हादसे में गई लोगों की जान से बेहद दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं पीडि़त परिवारों के साथ हैं।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी हादसे पर दुख व्‍यक्‍त किया। 

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, मुंबई फुटओवर ब्रिज हादसे की खबर से मुझे बेहद दुख हुआ है। मृतकों के परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी शोक और संवेदना व्यक्त करता हूं। जो घायल हैं उन्हें जल्द से जल्द राहत मिले मेरी ये प्रार्थना है।

कसाब ओवरब्रिज के नाम से जाना जाता था

इस ओवरब्रिज को आम तौर पर कसाब ओवरब्रिज के नाम से जाना जाता है। क्योंकि 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के दौरान आतंकवादी इसी पुल से गुजरे थे।

Published : 
  • 15 March 2019, 12:15 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement