हिंदी
ठाणे: नवी मुंबई पुलिस ने खारघर इलाके में एक कंटेनर से 13.5 लाख रुपये की कीमत का बिजली का सामान चोरी करने आरोप में एक ऑटो-रिक्शा चालक और एक मजदूर को गिरफ्तार किया गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार खारघर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि घटना मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात की है।
अधिकारी ने बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने खारघर में सिडको जल संयंत्र में खड़े कंटेनर में घुसे और एक ठेकेदार के 13.5 लाख रुपये की कीमत के कंडक्टर और अर्थ वायर सहित कई सामान चोरी कर लिये।
उन्होंने बताया कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच और विभिन्न सुरागों पर काम करने के बाद पुलिस ने बुधवार देर रात खारघर से ऑटो-रिक्शा चालक (28) और एक मजदूर (32) को गिरफ्तार कर लिया।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस चोरी का सामान बरामद करने की कोशिश कर रही है।\
Published : 31 August 2023, 1:11 PM IST
No related posts found.