हिंदी
मुंबई: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों का दल रविवार सुबह मुंबई उपनगर के भांडुप इलाके में शिवसेना सांसद संजय राउत के घर पहुंचा। ईडी अधिकारी आज सुबह 7 बजे से संजय राउत से पूछताछ कर रहे हैं। राउत से यह पूछताछ 1034 करोड़ रुपये के पात्रा चाल घोटाले में हो रही है।
संजय राउत पात्रा चाल घोटाले में जांच के दायरे में हैं और उन पर जांच में सहयोग न करने का आरोप है। ईडी अधिकारी पूछताछ के अलावा उनके घर की तलाशी ले रहे हैं।
बताया जा रहा है कि संजय राउत गिरफ्तार किए जा सकते हैं। उन्हें पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर ले जाया जा सकता है।
सूत्रों ने बताया कि ईडी के समन की अनदेखी और पूछताछ के लिए श्री राउत ईडी कार्यालय नहीं पहुंचने पर आज सुबह केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के अधिकारियों के साथ केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों का दल शिवसेना नेता के घर पहुँचा।
Published : 31 July 2022, 12:12 PM IST
Topics : अधिकारियों घर प्रवर्तन निदेशालय भांडुप मुंबई शिवसेना संजय राउत
No related posts found.