Cyclone Tauktae: चक्रवाती तूफान तौकते से मुंबई ठप, तेज आंधी-बारिश, कई क्षेत्र जलमग्न, जनजीवन संकट में

चक्रवाती तूफान तौकते लगातार डरावना होता जा रहा है। मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों तूफान ने बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। यहां जोरदार आंधी के साथ बारिश हो रही है। पढिये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 17 May 2021, 2:35 PM IST
google-preferred

मुंबई: चक्रवाती तूफान तौकते ने गोवा, केरल और कर्नाटक में भारी तबाही मचाई। अब इस चक्रवात का खतरनाक असर मुंबई समेत महाराष्ट्र में भी देखने को मिल रहा है। मुंबई में तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला जारी है। एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है। समुद्र की लहरें भारी ऊफान पर हैं। तेज आंधी और बारिश के कारण कई क्षेत्रों में भारी जलभराव हो गया है। कई पेड़ गिर गये हैं। गाड़ियां और लोग अपनी-अपनी जगह पर थम गये हैं। जनजीवन बेहद संकट में फंसता नजर आ रहा है।

चक्रवाती तूफान के अलर्ट के बीच BMC ने मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है। प्रशासन एवं राज्य सरकार द्वारा लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है। कई जगहों पर तेज हवाएं चल रही है। लोगों से घरों से बाहर न नकिलने की अपील की जा रही है।

मुंबई में कई पेड़ टूट गये हैं और कई गाड़ियां पेड़ों के गिरने के कारण चकनाचूर हो गई हैं। तटीय़ क्षेत्रों में और भी ज्यादा खतरनाक रूप तूफान का देखने को मिल रहा है।

दरअसल, सबसे पहले तूफान गोवा के तटीय क्षेत्र से टकराया। गोवा में चक्रवाती तूफान से भारी नुकसान हुआ। सड़कों पर कई जगह पेड़ गिर गए, कई बिल्डिंग्स क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके बाद अब यह चक्रवाती तूफान गुजरात की तरफ बढ़ रहा है। प्रशासन एवं राज्य सरकार इससे निपटने के लिए हर संभव कोशिश में लग गई है।

Published : 
  • 17 May 2021, 2:35 PM IST

Related News

No related posts found.