Mumbai: छह महीने में ही मुंबई के अटल सेतु में दिखी दरार, करीब 18 हजार करोड़ की लागत से हुआ था तैयार

नवी मुंबई में अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा सेवा अटल सेतु पर दरारें दिखाई दीं। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 22 June 2024, 4:57 PM IST
google-preferred

महाराष्ट्र: मुंबई के अटल सेतु को लेकर राजनीति गरमा गई है। मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक (एमटीएचएल) यानी अटल सेतु को लेकर सामने आया है कि पुल में दरारें आ गई हैं, जबकि इसका उद्घाटन अभी छह माह पहले ही हुआ था।

महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने शुक्रवार को अटल ब्रिज का दौरा किया था। पटोले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "यह बेहद चिंताजनक है कि जिस अटल सेतु पुल का उद्घाटन अभी हाल ही में हुआ, उसमें दरार आ गई है। 

 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने मुंबई-ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल) अटल सेतु पर आई दरारों का निरीक्षण किया। इस सेतु का उद्घाटन चुनाव से पहले ही हुआ था। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, "पूरे राज्य में भ्रष्टाचार है। हम विधानसभा में भ्रष्टाचार के कई उदाहरण पेश करेंगे। 

Published : 
  • 22 June 2024, 4:57 PM IST