Saroj Khan: मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान की सेहत में सुधार, जानिये हॉस्पिटल से कब मिलेगी छुट्टी

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते गत दिनों अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानिये कब मिलेगी उनको अस्पतास ले छुट्टी..

Updated : 24 June 2020, 5:08 PM IST
google-preferred

मुंबई: भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई समेत पूरा महाराष्ट्र कोरोना महामारी से बुरी तरह जूझ रहा है। इसी बीच बॉलीवुड से एक बड़ी खबर सामने आई है। सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती मशहूर कोरियोग्राफर की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव पायी गयी है। उनके स्वास्थ्य में भी तेजी से सुधार हो रहा है, जिससे उन्हें जल्द छुट्टी दी जा सकत है। 

गौरतलब है कि कोरियोग्राफी (नृत्य) से जलवा बिखेर चुकी कोरियोग्राफर (डांस मास्टर) सरोज खान को सांस लेने में तकलीफ के कारण शनिवार को बांद्रा के गुरुनानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  सरोज खान के एक करीबी रिश्तेदार ने बताया कि अब वह ठीक हैं और उन्हें जल्द ही अस्पताल से डिसचार्ज कर दिया जायेगा।

साथ ही उन्होंने कहा कि सरोज खान का कोरोना टेस्ट भी हुआ और रिपोर्ट पूरी तरह से नेगेटिव पाई गई है। बता दें कि मुंबई देश के उन शहरों में शामिल हैं, जहां कोरोना महामारी का सबसे ज्यादा प्रकोप है। थोड़ी सी भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होने पर अस्पताल में सबसे पहले कोरोना की जांच की जा रही है।  

Published : 
  • 24 June 2020, 5:08 PM IST

Related News

No related posts found.