हिंदी
मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को सोमवार को एक और झटका लगा जब विधायक संतोष बांगर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खेमे में शामिल हो गये।
मराठवाड़ा में हिंगोली जिले के कलामनुरी निर्वाचन क्षेत्र के विधायक श्री बांगर रविवार तक श्री ठाकरे के साथ थे और उन्होंने शिवसेना अध्यक्ष पद के उम्मीदवार राजन साल्वी के पक्ष में मतदान किया था।
पिछले सप्ताह विद्रोही समूह के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व करने वाले श्री बांगर को शिंदे के साथ उस समय देखा गया, जब वह विश्वास मत परीक्षण के लिए विधानसभा के लिए रवाना हुए थे। (वार्ता)
Published : 4 July 2022, 4:06 PM IST
No related posts found.