हिंदी
नई दिल्ली: आईपीएल-11 शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में आईपीएल की सबसे पसंदीदा टीमों में से एक चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए टीम के संयोजन को लेकर मुश्किलें बढ़ गई है। एक तरफ जहाँ धोनी के फैंस धोनी को बल्लेबाज़ी क्रम में ऊपर देखना चाहते है, वही टीम मैनेजमेंट उन्हें एक अच्छे फिनिशर के रूप में देख रहा है। वहीं अब कोच ने धोनी के क्रम को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है।
धोनी के बल्लेबाज़ी को लेकर बात करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफेन फ्लेमिंग ने कहा कि इस बार धोनी बल्लेबाजी क्रम में ऊपर खेलते हुए नज़र आएँगे। वहीं कभी कभी ये मैच पर भी निर्भर करेगा। लेकिन मैं आप को साफ करना चाहता हूँ कि इस बार धोनी बल्लेबाज़ी क्रम में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे।
आप को बता दें चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम आईपीएल में दो साल बाद वापसी कर रही है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि चेन्नई की टीम इस बार अच्छा प्रदर्शन करेंगी।
Published : 3 April 2018, 2:19 PM IST
No related posts found.