हिंदी
नयी दिल्ली: भारतीय विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारी मृदुल कुमार को स्विटजरलैंड में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मंत्रालय के बयान के अनुसार, भारतीय विदेश सेवा के वर्ष 1992 बैच के अधिकारी मृदुल कुमार अभी विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में काम कर रहे हैं और उन्हें स्विटजरलैंड में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है।
इसमें कहा गया है कि कुमार जल्द ही अपना कार्यभार संभाल सकते हैं।
Published : 19 May 2023, 4:42 PM IST
No related posts found.