हिंदी
महराजगंज: सदर कोतवाली के बैजनाथपुर में दर्दनाक हादसा हुआ है।
संदिग्ध परिस्थितियों में दुहमुहें बच्चे और मां की मौत का मामला प्रकाश में आया है।
महिला और बच्चे का शव फंदे से लटकता हुआ पाया गया है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार सदर के बैजनाथपुर में एक महिला जिसका नाम वंदना (25 वर्ष) और उसका बेटा जिसका नाम चिंटू उम्र लगभग (5 वर्ष) का संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे से लटकता हुआ शव मिलने से इलाके भर में सनसनी फ़ैल गयी है। पति ने बताया कि लड़के को लेकर आए दिन लड़ाई झगड़ा होता रहता था और आज भी पति पत्नी में लड़ाई हुआ है।
मौके पर पहुंची सीओ सदर आभा सिंह ने डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को बताया कि मां बेटे का शव फंदे से लटकता हुआ पाया गया है। मायके वाले आ रहे हैं। जांच किया जा रहा है।
पोस्टमार्टम के बाद ही घटना के बारे में खुलासा किया जाएगा।
Published : 9 June 2024, 2:26 PM IST
No related posts found.