
नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को मॉनसून को लेकर अपना पूर्वानुमान जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार इस साल मानसून सामान्य के करीब रहेगा। विभाग ने इस साल मानसून के पूर्वानुमान कई भागों में बांटा हैं। मौसम विभाग ने बताया कि इस साल सामान्य आधार पर (96 फीसदी) बारिश होगी। इसमें 5 प्रतिशत बरसात अधिक या कम हो सकती है।
महराजगंज : तेंदुए को देखकर किसान की हालत हुई खराब, शोर मचाकर भगाया
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और आईएमडी की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस साल मानसून के दौरान जून से सितंबर तक वर्षा लगभग सामान्य रहने का अनुमान है। लंबे समय तक औसत का 96 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।
देवरिया: सरकार की नई योजनाओं के बीच नहीं हो रही गन्ना किसानों की समस्याएं दूर
इस साल देश में दक्षिण पश्चिमी मानसून सामान्य रहने की उम्मीद है। अल-नीनो का खतरा कम हुआ है, मानसून से पहले अल-नीनो की स्थिति कमजोर पड़ी है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रशांत महासागर में विषुवत रेखा के पास समुद्र के तापमान में कमी बनी हुई है। जून तक इसमें बदलाव की उम्मीदें न के बराबर हैं। मानसून के पहले तक अल नीनो की स्थिति किसी खास संकेत की ओर इशारा करती नहीं लग रही है।
बजट 2019: किसानों के लिए बड़ी राहत, कृषि लोन का लक्ष्य 10 फीसद बढ़ा सकती है सरकार
मई मध्य तक केरल में मानसून के दस्तक की तारीख तय होगी और जून में मानसून का दूसरा अनुमान जारी होगा।
Published : 15 April 2019, 6:26 PM IST
Topics : अलनीनो बरसात बारिश भारतीय मौसम विभाग मानसून