Maharashtra: महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगा, रामनाथ कोविंद ने दी मंजूरी

महाराष्ट्र में सत्ता का संघर्ष अब राष्ट्रपति शासन की तरफ बढ़ गया है। किसी भी दल को बहुमत न मिलने के चलते 24 अक्टूबर के बाद से अब तक राज्य में सरकार गठन नहीं हो पाया है। वहीं आज राष्ट्रपति शासन लग गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश को मंजूरी दे दी है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Updated : 12 November 2019, 4:01 PM IST
google-preferred

मुंबईः महाराष्ट्र का सियासी संघर्ष अब सियासी संकट की तरफ बढ़ता दिखाई दे रहा है। खबरों के मुताबिक आज राष्ट्रपति शासन लग गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश को मंजूरी दे दी है।

यह भी पढ़ेंः कैबिनेट ने किया शिवसेना सांसद सावंत का इस्तीफा मंजूर

बता दें कि इससे पहले सोमवार को पूरे दिन बैठक की गई थी। जिसके बाद अब बीजेपी और शिवसेना दोनों को राज्यपाल सरकार बनाने के लिए बुला चुके हैं और उनके चांस खत्म हो गए हैं। आज एनसीपी की बारी है। इससे  पहले ही मोदी कैबिनेट ने राष्ट्रपति शासन पर फैसला ले लिया है और राष्ट्रपति को सिफारिश भेज दी है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी कुछ भी साफ नहीं हो पाया है। 

Published : 
  • 12 November 2019, 4:01 PM IST