हिंदी
अयोध्या: यूपी में मिल्कीपुर विधानसभा सीट का उपचुनाव दिल्ली के विधानसभा चुनाव के साथ हो सकता हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक, आयोग शीघ्र ही तारीख का एलान करेगा। मिल्कीपुर सीट अवधेश प्रसाद के फैजाबाद (अयोध्या) से सांसद चुने जाने के बाद से रिक्त है।
प्रदेश में विधानसभा की नौ सीटों पर उपचुनाव नवंबर में हो चुके हैं, लेकिन मिल्कीपुर का मामला कोर्ट में विचाराधीन होने से उस समय आयोग ने यहां चुनाव नहीं कराया। अब कोर्ट में दायर याचिका का निपटारा हो चुका है। दिल्ली में विधानसभा चुनाव फरवरी में होने हैं।
सूत्रों के मुताबिक, मिल्कीपुर के उपचुनाव की अधिसूचना सप्ताह भर के भीतर जारी हो जाएगी। मतदान और परिणाम फरवरी मध्य में आएंगे। सूत्रों के मुताबिक, आयोग अपने स्तर की सभी तैयारियां पूरी करने में जुटा है।
Published : 7 January 2025, 11:04 AM IST
Topics : bjp Dynamite News Elecion Commission milkipur News Dynamite Political News Samajwadi Party UP By Poll UP News