मैक्सिको: क्लब में हुई फायरिंग में 6 की मौत, कई जख्मी

मैक्सिको के चिहुआहुआ शहर के सांता मारिया’ क्लब में नकाबपोश हमलावरों ने गोलीबारी की। इस फायरिंग में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग जख्मी हो गये हैं।

Updated : 5 February 2018, 10:38 AM IST
google-preferred

मैक्सिको: उत्तरी मैक्सिको के चिहुआहुआ शहर के सांता मारिया’ क्लब में नकाबपोश हमलावरों ने गोलीबारी की। इस फायरिंग में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग जख्मी हो गये हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

इस घटना की जानकारी उत्तरी मेक्सिको के अधिकारियों ने दी। बतााया जा रहा है कि फायरिंग करने वाले बंदूकधारियों मास्क पहने हुए थे। जिसकी वजह से उसकी पहचान नहीं हो सकी। इस मामले में अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

फिलहाल पुलिस मौके पर मामले की छानबीन में जुटी है। बताया जा रहा है कि मरने वाले में बच्चे भी शामिल है।

Published : 
  • 5 February 2018, 10:38 AM IST

Related News

No related posts found.