हिंदी
वॉशिंगटनः कभी-कभी हमें यह जानकर ताज्जुब होता है कि प्रकृति किस तरह से अपना रूप दिखाती है। कभी यह प्रलय के रूप में हमारे सामने आता है तो कभी चमत्कार के तौर पर। जब आसमान से जमीन पर कोई ऐसी दुर्लभ चीज गिर जाये जो अनोखी तो ही और जिसके हाथ यह चीज लग जाये तो वह मालामाल हो जाये यह बहुत कम लोगों को हजम होगा। जबकि यह सच है कि प्रकृति से ही मनुष्य ऐसी दुर्लभ चीजों को हासिल कर रहा है जो अकल्पनीय और समझ के परे हैं।
यह भी पढ़ेंः OMG: बीमारी से बचने के लिये केरोसिन के तेल से की मालिश, जलकर मौत

यहीं वजह से विश्व में वैज्ञानिक इन चीजों की खोज में लगे हुये हैं कि आसमान से जो गिर रहा है आखिर ये कौन सी चीज है।अमेरिका में ऐसी ही एक अद्भुत घटना घटी है यहां चंद्रमा से धरती पर एक असाधारण और दुर्लभ पिंड गिरा है। इस दुर्लभ पिंड को नीलामी के दौरान छह लाख 12 हजार 500 डॉलर (लगभग 4.5 करोड़ रुपये) में बेचा गया है। अमेरिका में नीलामी के दौरान इस पिंड की इतनी बोली लगाई गई थी।
यह भी पढ़ेंः बड़ा धोखाः जिसे कुत्ता समझकर पाल रहा था शख्स वो निकला चूहा,जानिये.. कैसे हुआ खुलासा

पिंड का वजन 5.5 किलोग्राम है। वैज्ञानिकों ने जब इसका अध्ययन किया तो उन्होंने अनुमान लगाया है कि यह पिंड या पत्थर छह टुकड़ों से मिलकर बना है। इस पर अभी भी विज्ञान खोज करने में जुटा पड़ा है। इस पिंड को वैज्ञानिकों ने 'बुआग्बा' या 'मून पजल' का नाम दिया है।
यह भी पढ़ेंः OMG: महिला कर्मी को OFFICE में हिजाब उतारकर आने की सलाह ले डूबी CEO की नौकरी

यह भी पढ़ेंः बेरोजगार युवाओं के लिये बिहार में निकली बंपर सरकारी नौकरियां, सैलरी 60 हजार
इस चर्चित उल्कापिंड को वैज्ञानिकों साइंस की भाषा में एनडब्ल्यूए 11789 के नाम से भी संबोधित किया है। इस अनोखे और दुर्लभ पिंड की इतनी कीमत जानकर हर कोई हैरान है। वैज्ञानिक अभी भी इसके सैंपल लेकर यह पता करने का प्रयास कर रहे हैं कि आखिर आसमान में किन प्रक्रियाओं से यह अनोखा पिंड धरती पर गिरा।
Published : 22 October 2018, 7:45 PM IST
No related posts found.