हिंदी
पटनाः अगर आप 10वीं पास हैं और बेरोजगार है तो बिहार विधान सभा सचिवालय में अब आपके लिये नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। बिहार विधानसभा सचिवालय ने चालक,क्रम पत्र वितरक, पुस्तकालय परिचारी समेत ग्रुप-डी के विभिन्न पदों के लिये आवेदन आमंत्रित किये है।

इन पदों के लिये आवदेक की आयु न्यूनतम 18 साल निर्धारित की गई है। साथ ही अधिकतम आयु को पदों के अनुसार तय किया गया है। सभी पदों पर आवेदन भरने की अंतिम तिथि 22 नवंबर 2018 है। इन पदों के लिये योग्यताएं भी अलग-अलग निर्धारित की गई है। भर्ती की अधिक जानकारी और फॉर्म भरने के लिये उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।

विधान सभा सचिवालय में कुल 166 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसके लिये आयु सीमा 18 वर्ष से 37 साल तक निर्धारित की गई गई है। इच्छुक उम्मीदार 22 नंवबर से पहले ऑनलाइन आवेदन कर ले तो यह उसके लिये सुनहरा मौका होगा। यह कई साल बाद है जब सचिवालय में इन खाली पदों पर भर्ती निकाली गई है।
Published : 22 October 2018, 7:08 PM IST
Topics : 10वीं पास ऑनलाइन आवेदन ग्रुप डी भर्ती बिहार बेरोजगार भर्ती पक्रिया युवा विधान सभा सचिवालय विभिन्न पद सरकारी नौकरी
No related posts found.