जंतर-मंतर पर हुआ बवाल, तो देवरिया में मच गया हड़कंप; जानिए आजाद समाज पार्टी ने राष्ट्रपति से क्या मांगें रखीं?
देवरिया में आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, छात्रों की मांगों पर जल्द निर्णय और कथित घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी गई।