मेरठ: महिला पर तेजाब फेंकने वाले 4 आरोपी धरे.. हमले के पीछे चौंकाने वाली सच्चाई आईं सामने

परतापुर थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित शॉप्रिक्स मॉल में बने रिलायंस ट्रेंड से जॉब से लौट रही महिला पर बाइक सवार लड़कों ने एसिड कर दिया था जिसमें महिला बुरी तरह से झुलस गई थी। डाइनामाइट न्यूज की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट..

Updated : 23 November 2018, 8:38 PM IST
google-preferred

मेरठ: क्राइम ब्रांच थाना प्रतापपुर पुलिस ने एसिड अटैक की घटना का खुलासा कर दिया जिसमें चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रतापुर क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित शॉप्रिक्स मॉल में बने रिलायंस ट्रेंड में महिला जॉब से लौट रही थी तभी गुरुवार की देर रात बाइक सवार कुछ लड़के आए गाली गलौज करते हुए महिला के चेहरे पर तेजाब डाल दिया जिससे वह बुरी तरह झुलस गई फिलहाल अभी अस्पताल में भर्ती है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: मेरठ: ड्यूटी से घर लौट रही महिला पर बाइक सवार दो युवकों ने फेंका तेजाब, हालत गंभीर 

मामले की जानकाकी देते एसएसपी अखिलेश कुमार

एसएसपी अखिलेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की गई तो पता चला कि एसिड अटैक से पीड़ित महिला संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल इंदिरापुरम में पिछले डेढ़ वर्ष बच्चों को पढ़ाती थी। अजब सिंह पुत्र रामपाल निवासी इंदिरापुरम संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल का मालिक है। स्कूल संचालक अजब सिंह पीड़ित महिला पर बुरी नजर रखता था तथा लगभग 3 महीने से पहले पीड़ित महिला ने स्कूल से नौकरी छोड़ दी थी किसी बात को लेकर स्कूल संचालक महिला से वापस पढ़ाने का दबाव बना रहा था।

महिला द्वारा मना करने पर महिला से नाराज होकर उसने एक योजना के तहत महिला को सबक सिखाने के लिए महिला को कहीं भी नौकरी नहीं करने देने की चेतावनी दी और तीन व्यक्तियों के साथ इस घटना को अंजाम दे दिया।  आरोपियों की पहचान अजब सिंह पुत्र रामपाल उम्र (52) अंकित पुत्र अशोक, रिंकू पुत्र राम सिंह, सरवन पुत्र जयपाल रूप में हुई है सभी परतापुर निवासी हैं।
 

Published : 
  • 23 November 2018, 8:38 PM IST

Related News

No related posts found.