हिंदी
मेरठ: यूपी के मेरठ में गुरुवार को दो बाइक सवार युवकों ने एक महिला पर तेजाब फेंका जिससे वो बुरी तरह से झुलस गई। तेजाब फेंकने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। यह मामला थाना परतापुर के शताब्दी नगर हवाई पट्टी का है।
यह भी पढ़ें: मेरठ: कई मामलों में वांछित कुख्यात बदमाश को पुलिस ने मारी गोली, 1 गिरफ्तार
घटना के बारे में बात करते हुए एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इसकी जांच में जुट गई है,जल्द ही आरोपियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जायेगी।
बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात करीब 8:30 बजे महिला ड्यूटी के बाद घर जा रही थी। इसी दौरान गगोल रोड पर वो ऑटो से उतर कर वह कुछ दूरी ही चली थी कि सामने से बाइक पर आए दो युवकों ने महिला पर तेजाब फेंका। एसिड अटैक से महिला का चेहरा, हाथ और कंधे के आसपास का हिस्सा झुलस गया है।
Published : 23 November 2018, 11:42 AM IST
Topics : अस्पताल तेजाब बाइक सवार मेरठ हालत गंभीर
No related posts found.