हिंदी
मऊ: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में अब कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में देश में नई सरकार बनाने को लेकर किन्नर समुदाय भी जागरूक है।
जानकारी के अनुसार किन्नर समुदाय की 95 वर्षीय मुखिया हाजी मकबूल भी लोकसभा चुनाव में मतदान को लेकर पूरी तरह से तैयार है। उम्रदराज होने के बाद भी हाजी मकबूल व्हीलचेयर पर बैठकर 1 जून को अपने मतदान का प्रयोग कर देश के नागरिक होने का कर्तव्य निभाएंगी।
जानकारी के अनुसार किन्नर समुदाय ने घर के बाहर मतदान जरूरी है पोस्टर भी लगाया है। किन्नरों का वोटर लिस्ट में पहली बार नाम जुड़ा है।
किन्नर समुदाय ने बताया कि वह समाज में कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे और अपना अमूल्य मतदान से देश के नागरिक होने का कर्तव्य निभाएंगे।
Published : 14 April 2024, 2:08 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश किन्नर समुदाय जागरूक मऊ मतदान
No related posts found.