मऊ: पसंदीदा पार्टी को वोट न देने पर दबंगों ने दलित समाज के लोगों को पीटा

यूपी के मऊ में दबंगों ने बतायी गई पार्टी को वोट न देने पर दलित महिला संग कई लोगों की पिटाई कर दी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 6 June 2024, 7:11 PM IST
google-preferred

मऊ: जनपद में दबंगों द्वारा बताए गए उम्मीदवार को वोट न देने पर दलित महिला से कथित तौर पर मारपीट का मामला सामने आया है। कथित तौर पर छड़ी पर वोट करने पर दलित महिला सहित पुरुषों की पिटाई हुई। पीड़ितों ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार मामला मोहम्मदाबाद गोहाना थाना अंतर्गत है। 

जानकारी के अनुसार कथित तौर पर चौहान समाज के लोगों ने पासी समाज के लोगों को एक पार्टी को वोट देने को कहा था। बात न मानने पर गाँव के दबंगों ने जमकर पीटा। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हुए।

थाने में शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ितों ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई।

Published :  6 June 2024, 7:11 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement