हिंदी
मऊ: जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर गाँव में दो पक्षों को लेकर जमकर मारपीट हो गई। खेत के विवाद में हुई मारपीट ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार मामला रानीपुर थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर गाँव का है।
जानकारी के अनुसार जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के लोग लाठी-डण्डा लेकर आमने-सामने हो गए और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गया। खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों से आधा दर्जन गंभीर रुप से घायल हो गए।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Published : 8 June 2024, 1:20 PM IST
Topics : Bloody clash dispute Mau two parties उत्तर प्रदेश खूनी संघर्ष घायल मऊ विवाद