हिंदी
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में बुधवार शाम दो मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।
चाचौड़ा थाना प्रभारी बलबीर गौर ने बताया कि दो मोटरसाइकिल पर कुल छह लोग सवार थे।
उन्होंने बताया कि विपरीत दिशा से आ रहे दुपहिया वाहन चाचौड़ा थाना क्षेत्र के कोन्याकला गांव में आपस में टकरा गए। ।
अधिकारी ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया और चौथे व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि दो और लोगों को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Published : 8 June 2023, 8:01 AM IST
Topics : गुना गुना जिले घायल मध्य प्रदेश मोटरसाइकिल मौत सड़क हादसा
No related posts found.