हिंदी
लातेहार: झारखंड में रांची सीमा से सटे लातेहार के चंदवा में प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के सदस्यों ने सोमवार शाम एक रेलवे निर्माण स्थल पर कम से कम चार वाहनों को आग लगा दी और एक निजी कंपनी के कर्मचारियों पर हमला किया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना चंदवा थाना क्षेत्र के चट्टी नदी पुल के पास हुई। उन्होंने बताया कि माओवादियों का एक समूह घटनास्थल पर पहुंचा और तीन भारी वाहनों तथा एक एसयूवी को आग के हवाले कर दिया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, माओवादियों ने एक निजी कंपनी के कर्मचारियों पर हमला भी किया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और घटना की जांच कर रही है।
Published : 26 September 2023, 5:30 PM IST
No related posts found.