
लखनऊः गुरुवार को एक 84 साल के बुजुर्ग ने बाथरूम में खुद को बंद करके कनपटी पर गोली मारकर सुसाइड कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें: ऑटो में सवार बहनों से लूटपाट
महानगर थानाक्षेत्र में स्थित शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट के रहने वाले ओमप्रकाश सिंह (83) ने गुरुवार देर रात अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से कनपटी पर गोली मार जान दे दी। ओमप्रकाश सिंह के बेटे ने बताया कि हड्डी टूटने के कारण उनकी मां चंद्रा सिंह अस्पताल में भर्ती हैं। अजय कुमार सिंह ने बताया कि उनके पिता कई दिनों से डिप्रेशन में थें और गुरुवार को उन्होनें खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।
यह भी पढ़ें: प्रेमी के साथ मिलकर की पिता की हत्या
उन्होनें बताया कि जब बाथरूम से गोली की आवाज सुनाई दी तो हर जगह हड़कंप मच गई। जब सभी लोग बाथरूम में गए तो हर जगह खून बिखरा हुआ था। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मामले के बारे में सूचना मिलने पर मौके पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
Published : 28 September 2019, 10:17 AM IST
Topics : Lucknow pistol suicide uttar pradesh आत्महत्या उत्तर प्रदेश महानगर यूपी लखनऊ शालीमार गैलेंट