हिंदी
नई दिल्लीः लक्षद्वीप भारत के साउथ वेस्ट में है। यह 36 द्वीपों वाली जगह केंद्र शासित प्रदेश है। अगर आप यहां आना चाह रहे हैं तो सबसे पहले केरल के कोच्चि की फ्लाइट या ट्रेन बुक करिए। लक्षद्वीप पहुंचने के लिए आपको पहले कोच्चि आना ही पड़ेगा। क्योंकि लक्षद्वीप के लिए कोई सीधी फ्लाइट नहीं है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, कोच्चि पहुंचने के बाद बाद आप जल मार्ग या फ्लाइट से लक्षद्वीप जा सकते हैं। लक्षद्वीप के लिए फ्लाइट फिलहाल कोच्चि से ही चलती है, जो डेढ़ घंटे का समय लेती है।

जल मार्ग से ऐसे पहुंचे लक्षद्वीप
फिलहाल सात यात्री जहाज (एमवी अरेबियन सी, एमवी कवाराट्टी, एमपी लक्षद्वीप सी, एमवी कोरल्स, एमवी लगून, एमवी अमिनदिवी, एमवी मिनिकॉय) कोच्चि से लक्षद्वीप के लिए चलते हैं। यह 10 से 15 घंटे में आपको लक्षद्वीप पहुंचा देंगे।
बिना परमिट के यात्रा असंभव
लक्षद्वीप जाने से पहले आपको प्रशासन से अनुमती लेनी होगी। बिना परमिट के आप यहां नहीं जा सकते। लक्षद्वीप प्रशासन का ऑफिस कोच्चि में विलिंगटन आइलैंड इलाके में है। आप यहां जाकर परमिट के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
यहां क्लिक करके भी आप परमिट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आपको आईलैंड, यात्रा की डेट, डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करना होगा। आप 15 दिन पहले यह कर दें, तो सही रहेगा।
यहां जरूर जाए
कवाराट्टी आईलैंड, जेटी साइट; मस्जिद, लाइट हाउस, कदमत, अगाट्टी, थिन्नाकारा और बंगाराम।
Published : 11 January 2024, 3:48 PM IST
Topics : Delhi To Lakshadweep Flight Ticket Lakshadweep Tour Cost Lakshadweep travel Lakshadweep Trip लक्षद्वीप लक्षद्वीप टूरिज्म लक्षद्वीप ट्रिप
No related posts found.