कन्नौज में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपियों के खिलाफ प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई

डीएन ब्यूरो

यूपी के कन्नौज जिले में पीट-पीट कर पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में एक बड़ी कार्रवाई प्रशासन ने की है। शुक्रवार को आरोपियों के घर प्रशासन का बुलडोजर पहुंच गया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट



कन्नौज: यूपी के कन्नौज जिले में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में फरार आरोपियों के घर शुक्रवार को प्रशासन का बुलडोजर पहुंच गया। आलाधिकारियों द्वारा हत्यारोपियों के तीन मकानों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई अमल में लाई गई। प्रशासन का कहना है कि आरोपियों के मकान का निर्माण तालाब की जमीन पर कब्जा करके किया गया था। इस कार्रवाई से पूरे गांव में सन्नाटा सा छाया हुआ है। गांव में भारी पुलिस बल मौजूद रहा। पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में वर्तमान प्रधान और उनके स्वजन आरोपी हैं।

कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र के गांव नरुईया में बुधवार देर शाम पूर्व प्रधान अरुण शाक्य की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त पूर्व प्रधान प्राथमिक विद्यालय में हैंडपंप की बोरिंग करवा रहे थे। बताया जाता है कि इसी दौरान वर्तमान प्रधान सरोजनी देवी के स्वजनों ने पूर्व प्रधान अरुण कुमार शाक्य से अभद्रता की। विरोध करने पर पूर्व प्रधान सहित उनके भाई बड़े भाई नीलू व विजय को पकड़ लिया और उनके साथ जमकर मारपीट की। 

घटनाक्रम के अनुसार मारपीट के बाद आरोपियों ने पूर्व प्रधान अरुण शाक्य को घर के अंदर कमरे में बंद किया और यहां भी उन्हें पीटा गया। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के गांव में पहुंचने पर वर्तमान प्रधान के स्वजन अरुण शाक्य को सड़क पर फेंक कर भाग गए। पुलिस ने पूर्व प्रधान को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गय। 

बुरी तरह घायल पूर्व प्रधान की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में अरुण कुमार शाक्य को मृत घोषित कर दिया गया। 

रंजिश में पीट-पीटकर हुई पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन अन्य आरोपी फरार हो गए थे जिसको लेकर शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई की गई है। आरोपियों के घर बुलडोजर चलवाया जा रहा है। 

ग्राम प्रधान सरोजनी देवी के पति विजय बहादुर यादव, पड़ोस के रहने वाले जितेंद्र व एक अन्य सहित तीन मकानों पर बुलडोजर चलाया गया है, जिससे पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। हांलाकि  प्रशासन इस कार्रवाई को लेकर अवैध कब्जा हटाए जाने की बात कह रहा है। उसका कहना है कि तीन मकानों को बुलडोजर से गिराया जा रहा है जो तालाब की जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए है।










संबंधित समाचार