हिंदी
नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने आयकर रिफंड धोखाधड़ी मामले में कथित संलिप्तता को लेकर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार एक बयान के मुताबिक, नितिन मेहता (36) और निकुंज डुडेजा (37) को दिल्ली आयकर विभाग के अधिकारी मोहित गर्ग द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर 30 जून को गिरफ्तार किया गया था।
आर्थिक अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त एमआई हैदर ने कहा, “गर्ग की शिकायत की जांच की गई और संबंधित दस्तावेज जब्त कर लिए गए।”
अधिकारी ने कहा, “प्रासंगिक बैंक स्टेटमेंट का विश्लेषण किया गया, जिससे पता चला कि फर्जी खातों में बड़ी रकम एकत्र की गई और बाद में निकाल ली गई। इस तरह जनता के पैसों के साथ धोखाधड़ी की गई।”
Published : 3 July 2023, 12:43 PM IST
No related posts found.