हिंदी
अनूपपुर: मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के फुनगा पुलिस चौकी के रक्सा गांव के पास जंगल में पुलिस ने एक कार से 31 किलो 300 ग्राम गांजा जब्त किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कल रात्रि पुलिस ने वाहन जांच के दौरान जब कार को रुकने का इशारा किया, तो कार चालक कार को लेकर केशवाही शहडोल की तरफ भागने लगा।
पुलिस के पीछा करने पर कार चालक जंगल की तरफ घुस गया, जहां उसकी कार एक पत्थर से टकरा कर रुक गयी। तब दोनों कार सवार कार छोड कर घने जंगल में घुस गए, जिन्हें पुलिस अब तक नहीं पकड़ पायी।
पुलिस ने कार की तलाशी में 31 किलो 300 ग्राम गांजा जब्त किया। पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट में अपराध दर्ज कर कार मालिक की खोज शुरू कर दी है। (वार्ता)
Published : 8 February 2023, 5:02 PM IST
Topics : 32 किलोग्राम अनूपपुर गांजा जब्त जंगल पुलिस फुनगा मध्यप्रदेश
No related posts found.