मैनपुरी: डिंपल यादव ने भाजपा पर कसा तंज, जानिए क्या कहा

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

डिंपल यादव ने भाजपा पर कसा तंज
डिंपल यादव ने भाजपा पर कसा तंज


मैनपुरी: लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश की मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव धुंआधार प्रचार कर रही है। वह मैनपुरी में कई जनसभाओं के प्रचार में व्यस्त हैं। उत्तर प्रदेश का मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र प्रदेश के हॉट सीटों में एक माना जाता है, जिसको लेकर डिंपल जोर शोर से प्रचार कर रही है।

यह भी पढ़ें: डिंपल यादव के चुनाव प्रचार के लिए मैनपुरी पहुँचे धर्मेंद्र यादव

इस दौरान सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा झूठ और भ्रष्टाचार की सबसे बड़ी पार्टी है। जिसका जनता इस चुनाव में सफाया कर देगी।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने और रामलाल के दर्शन करने के सवाल पर डिंपल ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी का निजी मामला है इस पर हम कोई राय नहीं दे सकते।

यह भी पढ़ें: मैनपुरी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह को लेकर आयी सबसे बड़ी खबर 

उन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा पर आरोप लगाया कि 10 सालों में कोई काम नहीं किया है. वह जुमलों और हवाई बातों से जनता को बरगला रही है। लेकिन जनता अब जागरूक हो गई है और पार्टी की नितियों से आजीज आकर समाजवादी पार्टी को वोट करने जा रहे हैं।

बीजेपी द्वारा यूपी में 80 सीटें जीतने के दावे पर डिंपल यादव ने कहा कि भाजपा 10 साल से झूठ बोलती चली जा रही है और चुनाव में भी झूठ बोल रही है। झूठ बोलना बीजेपी के रग- रग में है। 

उन्होंने कहा कि मैनपुरी से सभी का साथ और समर्थन मिल रहा है। मैं सभी का धन्यवाद करना चाहती हूं।










संबंधित समाचार