हिंदी
महराजगंज: श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के छपिया चौराहे पर अपने निजी बिल्डिंग की दुकान में साइकिल में वेल्डिंग करते समय सिलेंड़र फट गया। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल लाया गया जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के छपिया चौराहे पर अपने निजी बिल्डिंग की दुकान पर रहने वाला निखिल पुत्र ध्रुप उम्र 21 वर्ष अपनी दुकान पर साइकिल के रिम को बिल्डिंग कर रहा था। तभी अचानक गैस सिलेंडर के फटने से मौके पर अफरा तफरी मच गई और नीरज को काफी चोटें आई और बदन से चेहरे तक की चमड़ी जल गई।
घायल नीरज की हालत को गंभीर देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया है, जहां पर अभी भी हालत गंभीर बताई जा रही है।
Published : 21 December 2018, 6:57 PM IST
No related posts found.