Crime in UP: यूपी में इंसानियत हुई शर्मसार, महोबा में 80 साल की बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार

उत्तर प्रदेश में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक बड़ा मामला सामने आया है। राज्य के महोबा में एक 80 साल की वृद्ध महिला के साथ रेप की वारदात सामने आयी है। पूरी रिपोर्ट

Updated : 5 February 2021, 12:14 PM IST
google-preferred

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक बड़ा मामला सामने आया है। राज्य के महोबा जनपद में 80 साल की एक वृद्ध महिला के साथ एक दरिंदे द्वारा रेप की वारदात को अंजाम देने का मामा सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। गांव के दो दरिंदो ने बुजुर्ग महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसकर कथित रूप से उसके साथ बलात्कार किया। इस मामले के सामने आने के बाद हर कोई हैरान है। 

वृद्ध महिला ने गांव के दो लोगों पर ही दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला के साथ इस घिनौनी घटना को रात के वक्त तब अंजाम दिया गया, जब महिला के परिजन गांव में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गये थे। परिजनों ने महिला के कमरे को बाहर से ताला लगाकर बंद किया था। दरिंदों ने जबरन घर में घुसकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। 

वृद्ध महिला के साथ रेप की यह सनसनीखेजा वारदात खरेला पुलिस थाना क्षेत्र में सामने आई है। महोबा के एएसपी आरके गौतम का कहना है कि पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है। दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी के लिये पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है।

खरेला थाना क्षेत्र के एक गांव में 80 साल की महिला के साथ कथित बलात्कार की यह घटना दो फरवरी की आधी रात को हुई। बताया जाता है कि घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य गांव में चल रहे एक धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे। परिजनों ने घर में बाहर से ताला बंद कर रखा था।

बताया जाता है कि ‘80 साल की बुजुर्ग महिला के साथ घर में घुसकर बलात्कार किया गया। इस घटना को गांव के दो युवकों ने अंजाम दिया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस उनकी धरपकड़ में जुटी हुई है।
 

 

Published : 
  • 5 February 2021, 12:14 PM IST

Advertisement
Advertisement