Sports: महेंद्र सिंह धोनी के मैनेजर ने माही के संन्यास को लेकर दिया ये बयान

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी पिछले करीब एक साल से टीम से बाहर हैं। ऐसे में उनके सन्यास को लेकर काफी कयास लगाए जा रहे हैं। इसी बीच उनके मैनेजर ने उनके सन्यास को लेकर बड़ा बयान दिया है। पढ़ें पूरी खबर..

Updated : 9 July 2020, 7:27 PM IST
google-preferred

नई दिल्लीः पिछले साल एकदिवसीय विश्व कप के सेमीफाइनल के बाद से मैदान से बाहर चल रहे पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल संन्यास के बारे में नहीं सोच रहे हैं।

धोनी के मैनेजर मिहिर दिवाकर ने स्पष्ट किया है कि विकेटकीपर बल्लेबाज फिलहाल संन्यास के बारे में नहीं सोच रहे हैं। माही के नाम से मशहूर धोनी ने पिछले वर्ष विश्वकप में सेमीफाइनल के बाद से कोई मैच नहीं खेला है और उनके आगे के करियर को लेकर अटकलें जारी है।

धोनी के मैनेजर ने कहा की वो आईपीएल खेलने के लिए तैयार हैं। उन्होंने उसके लिए बहुत मेहनत की थी। आईपीएल से एक महीनें पहले वो चेन्नई पहुंच गए थे। लॉकडाउन के दौरान भी धोनी अपनी फिटनेस को लेकर लगातार काम कर रहे थे। अब इंतजार तो है सबकुछ पहले जैसा होने का। धोनी फिर से प्रैक्टिस शुरू करेंगे।

Published : 
  • 9 July 2020, 7:27 PM IST