महाराष्ट्र के प्रमुख समाचार पत्र ‘लोकमत टाइम्स’ ने ‘डाइनामाइट न्यूज’ के 7 साल के गौरवशाली सफर को प्रमुखता से किया प्रकाशित

डाइनामाइट न्यूज़ के 7 साल के शानदार सफर की चर्चा चारों तरफ है। महाराष्ट्र के अंग्रेजी, हिंदी व मराठी के प्रमुख अखबार लोकमत समूह ने मंगलवार के अंक में 7 साल की गौरवशाली यात्रा को प्रमुखता से प्रकाशित किया है। पूरी खबर:

Updated : 18 October 2022, 1:55 PM IST
google-preferred

मुंबई: राज्य के अंग्रेजी, हिंदी व मराठी के प्रमुख अखबार लोकमत समूह के आज के अंक में अंग्रेजी अखबार लोकमत टाइम्स में डाइनामाइट न्यूज़ की सातवीं वर्षगांठ के बारे में एक विस्तृत खबर का प्रकाशन किया गया है। 

खबर का शीर्षक 'Dynamite News site completes 7-year journey' है। 

लोकमत टाइम्स ने इसमें डाइनामाइट न्यूज़ की शुरूआत के साथ ही विभिन्न पड़ावों और मील के पत्थरों को छूने की यात्रा के बारे में लिखा है। 

यह भी पढ़ें: डाइनामाइट न्यूज़ की 7वीं वर्षगांठ आज: सात साल की सुनहरी यात्रा में छुए मील के कई पत्थर

16 अक्टूबर 2022 को देश भर के अलग-अलग राज्यों में डाइनामाइट न्यूज़ की सातवीं वर्षगांठ के मौके पर ताम्र जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया था। 

लोकमत टाइम्स के अलावा स्थानीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों और मीडिया समूहों ने भी इस यात्रा को अपने-अपने समाचार पत्रों में जगह दी है। 

डाइनामाइट न्यूज़ के संस्थापक और प्रधान संपादक मनोज टिबड़ेवाल आकाश ने इस भरोसे के लिए लोकमत टाइम्स सहित सभी मीडिया समूहों के प्रति आभार जताया है। 

अखबार में प्रकाशित खबर का लिंक:
1. http://epaper.lokmat.com/articlepage.php?articleid=LOKTIME_NPLT_20221018_12_4 
2. http://epaperlokmat.in/eNewspaper/News/LOKTIME/NPLT/2022/10/18/752958826.jpg

Published : 
  • 18 October 2022, 1:55 PM IST