हिंदी
महाराष्ट्र: ठाणे जिले में 15 वर्षीय एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में बृहस्पतिवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया और एक किशोर को हिरासत में लिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
कोलसेवाडी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की कल्याण से लापता हो गई थी। उन्होंने बताया कि लड़की का पता चलने के बाद भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत बलात्कार और अपहरण का मामला दर्ज किया गया था।
अधिकारी ने बताया, “लड़की 22 अप्रैल को कल्याण रेलवे स्टेशन पर मिली थी। उसकी सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति से दोस्ती हुई थी, जिसने उसे प्रेमिका के साथ चल रही अपनी समस्याओं को सुलझाने का झांसा देकर उसे आकर्षित किया। वह और उसके तीन दोस्तों ने उल्हासनगर में उससे बलात्कार किया।”
Published : 28 April 2023, 10:02 AM IST
No related posts found.