महाराष्ट्र: नासिक जिले में नर बलि अनुष्ठान में नौ वर्षीय बच्चे की हत्या, चार गिरफ्तार

महाराष्ट्र के नासिक जिले में नर बलि के एक मामले में नौ वर्षीय लड़के की हत्या कर दी गई और उसके शव को आधा दफना दिया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Updated : 22 July 2023, 9:49 PM IST
google-preferred

नासिक: महाराष्ट्र के नासिक जिले में नर बलि के एक मामले में नौ वर्षीय लड़के की हत्या कर दी गई और उसके शव को आधा दफना दिया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने 16 जुलाई को जिले के मालेगांव तालुका में हुए अपराध में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारी के मुताबिक, आरोपियों ने कथित तौर पर उस समय लड़के का अपहरण कर लिया, जब वह पोहेन शिवार गांव में एक मैदान में खेल रहा था।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने लड़के का गला काट दिया और उसके शरीर को जमीन में आधा में दफना दिया। अधिकारी ने बताया कि बच्चे का शव 18 जुलाई को मिला और आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी एक छिपे हुए खजाने की तलाश में थे और उसने एक अनुष्ठान के तहत लड़के की हत्या कर दी थी। सभी आरोपी उसी गांव के निवासी हैं।

 

Published : 
  • 22 July 2023, 9:49 PM IST

Related News

No related posts found.