हिंदी
ठाणे: महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी शहर में एक पहाड़ी पर बने मकानों में रह रहे कम से कम 10 परिवारों को शनिवार को भूस्खलन के बाद सुरक्षित निकाल लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार शहर के रामनगर इलाके में हुई इस घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। नगर निकाय के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पहाड़ी पर रह रहे परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।
एक अधिकारी ने बताया कि भूस्खलन की तीव्रता ज्यादा नहीं थी और मकान ध्वस्त होने से बच गए।
Published : 16 July 2023, 12:09 PM IST
Topics : ठाणे परिवार भिवंडी शहर भूस्खलन महाराष्ट्र सुरक्षित
No related posts found.