हिंदी
ठाणे: महाराष्ट्र के नवी मुंबई क्षेत्र में दो परिवारों की पांच लड़कियों के लापता होने के बाद पुलिस ने उनकी खोज शुरू कर दी है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि शनिवार को तलोजा इलाके के लकी कॉम्प्लेक्स से लापता हुईं लड़कियों की खोज शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें: बागपत में तीन सगी नाबालिग बहनें एक साथ हुईं लापता, पुलिस तलाश में जुटी
तलोजा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि 14 और 16 साल की उम्र की दो बहनें शनिवार की सुबह स्कूल के लिए निकलीं और घर नहीं लौटीं।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार उन्होंने कहा कि एक अन्य घटना में, पांच, सात और 14 साल की उम्र की तीन बहनें तलोजा में अपने घर से लापता हो गईं।
यह भी पढ़ें: मऊ से एक जनवरी से लापता युवक का शव बलिया में मिला
अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने रविवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अपहरण) के तहत मामला दर्ज किया और लड़कियों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।
Published : 5 February 2024, 5:50 PM IST
Topics : Five Girl maharashtra missing police ठाणे परिवार महाराष्ट्र लड़की लापता