हिंदी
पालघर (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र में पालघर जिले के साखरे गांव में सोमवार तड़के बिजली गिरने से लगी भीषण आग की चपेट में आने से चारे के 1,100 से अधिक गट्ठर जलकर खाक हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि तड़के करीब साढ़े तीन बजे आसमान से बिजली एक खेत में उस जगह पर गिरी जहां चारे के गट्ठर रखे थे।
पालघर शहर से दमकल की कम से कम दो गाड़ियां, 51 किमी दूर स्थित घटनास्थल पर भेजी गईं। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
Published : 6 March 2023, 11:03 AM IST
Topics : खाक जलकर पालघर जिले बिजली भीषण आग महाराष्ट्र
No related posts found.