Mumbai: नए कृषि कानून को लेकर आज दूसरे दिन भी महाराष्ट्र के किसानों का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन जारी

किसान आंदोलन की लहर दिल्ली से मुंबई पहुंच गई है। कृषि कानूनों के खिलाफ मुंबई के आजाद मैदान में सैकड़ों की संख्या में किसान जमा हो गए हैं। नए कृषि कानून को लेकर आज दूसरे दिन महाराष्ट्र के किसानों का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 25 January 2021, 1:38 PM IST

मुंबईः नए कृषि कानून को लेकर आज दूसरे दिन महाराष्ट्र के किसानों का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। मुंबई के आज़ाद मैदान में 3 दिनों तक यह प्रदर्शन जारी रहेगा। माना जा रहा है कि ये किसान मुंबई में स्थित राज भवन में भी जा सकते है।

यह भी पढ़ें: कृषि कानूनों के खिलाफ महाराष्ट्र के किसानों का व्यापक प्रदर्शन, नासिक से मुंबई मार्च, दिल्ली आने की तैयारी 

दिल्ली से शुरू हुआ ये आंदोलन मुंबई सहित कई राज्यों में पहुंच चुका है। करीब 4 महीने से यह प्रदर्शन जारी है, पहले दिल्ली में  यह शुरू हुआ था और अब तीन दिनों के लिए मुंबई के आज़ाद मैदान में प्रदर्शन जारी रहेगा, इस प्रदर्शन में किसान भारी संख्या में इकट्ठा हुए है।

इस प्रदर्शन में महाराष्ट्र के अलग-अलग यूनियन से किसान प्रदर्शन करने के लिए इकठ्ठा हुए है। जिसमें मुख्य रूप से संघटन के किसान यूनियन शामिल है, अखिल भारतीय किसान सभा, हिन्द मजदूर सभा महाराष्ट्र, आल इंडिया किसान खेत मज़दूर संघ जैसे अन्य यूनियन शामिल है, इस प्रदर्शन में भारी संख्या में महिला - पुरुष प्रदर्शन के लिये इकट्ठा हुए हैं।

यह भी पढ़ें: किसानों की ट्रैक्टर रैली में पाकिस्तानी आतंकी संगठनों की खलल डालने की कोशिश, जानिये पुलिस की तैयारी  

यह प्रदर्शन मुंबई के आज़ाद में तीन दिन तक चलेगा यानी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन भी जारी रहेगा। सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुखिया शरद पवार और आदित्य ठाकरे ने किसानों को संबोधित किया।

Published : 
  • 25 January 2021, 1:38 PM IST